CA Topper: बिना कोचिंग के घर पर पढ़ाई, एक दूसरे की करते थे कॉपी चेक, ऐसे टॉपर बनी भाई-बहन की जोड़ी
भोपाल, 14 सितंबर: मध्य प्रदेश की बेटी नंदिनी अग्रवाल ने सीए की फाइनल परीक्षा में टॉप करके पूरे देश में राज्य का नाम ऊंचा कर दिया है। मुरैना जिले की रहने वाली 19 साल की नंदिनी अग्रवाल ने जहां सीए की परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है, वहीं उनके भाई सचिन अग्रवाल (21) ने ऑल इंडिया में 18वीं रैंक पर कब्जा जमाया है। दोनों भाई-बहनों की सफलता से पूरी परिवार में खुशी का माहौल है।

बहन की पहली और भाई ने हासिल की 18वीं रैंक
13 सितंबर को यानी मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल और फाउंडेशन की परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसमें मुरैना के रहने वाली इस भाई-बहन की जोड़ी ने कमाल करते हुए बड़ा सफलता हासिल की है। नंदिनी अग्रवाल ने जहां 800 में से 614 अंक लाकर पूरे इंडिया में पहली रैंक अपने नाम की है। तो वहीं भाई सचिन अग्रवाल की 568 अंकों के साथ ऑल इंडिया में 18 रैंक रही।

बिना कोचिंग के कीर्तिमान रचा
जानकारी के मुताबिक दोनों भाई-बहनों ने साथ-साथ सीए की तैयारी करने के अलावा बचपन से ही साथ में मुरैना के विक्टर कान्वेंट स्कूल में पढ़ाई की है। दोनों ने बिना कोचिंग के घर पर रहकर ही यह कीर्तिमान हासिल किया है। हालांकि दोनों की उम्र में दो साल का अंतर है, लेकिन दोनों ने बोर्ड की परीक्षाएं साथ में दी है। नंदिता का मुताबिक उसने दो क्लास नहीं पढ़ी थी और भाई के साथ क्लास में आकर साथ में पढ़ाई की।

पिता टैक्स कंसल्टेंट, मां गृहिणी
नंदिता और सचिन के पिता नरेश चंद्र गुप्ता एक टैक्स कंसल्टेंट हैं, जबकि मां डिंपल गुप्ता गृहिणी हैं। वहीं दोनों बच्चों ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता पिता के अलावा एक दूसरे को दिया। बता दें कि दोनों भाई बहनों ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता को हासिल किया है। दोनों ने बताया कि वो घर में झगड़ते भी थे, लेकिन पढ़ाई के समय दोनों एक दूसरे की कॉपी चेक किया करते थे। यहीं नंदिनी के मुताबिक जब मॉक टेस्ट में उसके खराब मार्क्स आए थे तो भाई ने उसे डिप्रसेड होने से बचाया था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई
दोनों भाई-बहन पढ़ाई में शुरू से ही होशियार थे। 2017 में दोनों ने 12वीं बोर्ड में 94.5 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया था। नंदिनी ने कहा कि मैं और भाई स्कूल से एक-साथ पढ़ रहे हैं। हमने आईपीसीसी और सीए फाइनल के लिए भी एक साथ तैयारी की। दोनों ने एक-दूसरे को अपनी ताकत बताया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दोनों भाई-बहन को ट्वीट कर बधाई दी। सीएम ने लिखा कि हम सभी को आप दोनों पर गर्व है। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं!
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications