वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का राज्यमंत्री पटेल ने किया शुभारंभ, कही ये खास बात

MP News: चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल गुरुवार 7 मार्च को वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने में मध्यप्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। राज्य मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग का अमला प्रो-ऐक्टिव एप्रोच से टीबी उन्मूलन के लिए कार्य कर रहा है।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि निःसंदेह आमजन की जागरूकता और सहयोग से मध्यप्रदेश को शीघ्र ही टीबी मुक्त बनाने में हम सफल होंगे। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा टीबी मरीज़ों के चिन्हांकन के साथ उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण और पोषण आहार की व्यवस्था की जा रही है। यह प्रसन्नता का विषय है कि इस अभियान में स्वयंसेवी संगठन और नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Narendra Shivaji Patel

राज्यमंत्री ने वयस्क बीसीजी टीकाकृत व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। राज्य मंत्री ने टीबी हॉस्पिटल भोपाल परिसर में स्थित क्षय अनुसंधान एवं प्रयोगशाला, प्रशिक्षण उत्कृष्टता केंद्र का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने टीबी रोगियों को फूड बास्केट का वितरण किया। टीबी चैम्पियंस ने टीबी से लड़ाई और जीत की यात्रा में अपनी इच्छाशक्ति और शासन के सहयोग की बातों से उपस्थित जनों को अवगत कराया। बता दें कि वयस्क बीसीजी टीकाकरण हेतु हितग्राहियों का चयन टीबी विन पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। अब तक 40 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण हेतु पंजीयन किया जा चुका है।

ऐसे व्यक्ति जो टीबी रोगी रहे हैं, उनके नज़दीकी संपर्क में रहे हैं, धूम्रपान करते हैं, डायबिटीज़ के मरीज़ और 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का चिह्नांकन कर पंजीयन किया गया है। कुल 6 श्रेणियों के चिह्नांकित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जायेगा। मिशन संचालक एनएचएम प्रियंका दास ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश को टीबी मुक़्त करने हेतु सतत प्रयास किये जा रहे हैं।

लगातार टीबी रोगियों की खोज कर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार टीबी को जड़ से ख़त्म करने के लिए वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में प्रदेश के 26 ज़िलों में वयस्क बीसीजी टीकाकरण किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+