MP में डॉक्टर्स का काला दिवस, मेडिकल कॉलेज जाएं जरा संभलकर, हड़ताल पर हैं डॉक्टर
Madhya Pradesh सरकार मंगलवार को कैबिनेट में नया बिल लाने वाली है। इसमें मप्र के सभी 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य प्रशासनिक सेवा के डिप्टी रैंक स्तर के अधिकारी को बैठाया जाएगा। यह नियुक्ति डीन पद पर होगी। इसके खिलाफ मप्र मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के डॉक्टर मैदान में आ गए। मंगलवार को मेडिकल कॉलेजों में काला दिवस मनाया जाएगा। हड़ताल के चलते मरीजों की मुसीबत होेने वाली है।

मप्र मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सभी डॉक्टर्स और क्लीनिकल व नॉन क्लीनिकल स्टाफ ने सरकार के नए बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधकर काम कर अपना विरोध जताया। दोपहर में एमटीए जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन के नेतृत्व में सभा कर एमटीए स्टेट बॉडी द्वारा लिए गए निर्णय व मंगलवार को हड़ताल व काला दिवस मनाने की जानकारी दी गई। इस दौरान अस्पताल के बाहर सभी डॉक्टर्स व स्टाफ ने प्रदर्शन भी किया।
डिप्टी कलेक्टर राजस्व कलेक्ट करने वाले अधिकारी, उनका यहां क्या काम

एमटीए अध्यक्ष डॉ. सर्वेश जैन ने कहा कि सरकार ने जो डिप्टी कलेक्टर को डीन पद पर बैठाने का निर्णय लिया है व गलत है। राजस्व कलेक्ट करने वाले अधिकारियों ने उन विभागों का क्या हर्ष किया है, वह सबको पता है। चिकित्सा विज्ञान से जुड़े संस्थान में उनके डीन पद पर आने के बाद व्यवस्थाएं सुधरने के बजाय बिगड़ने वाली हैं। देश में चिकित्सा शिक्षा विभाग और मेडिकल कॉलेज में सरकारें सबसे ज्यादा प्रयोग करती रहीं है, इसे बंद किया जाना चाहिए। हम इसी का विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications