MP Lok Sabha Chunav Results Live: एमपी की सभी 29 सीटों पर BJP की जीत, इंदौर में बना खास रिकॉर्ड
MP Lok Sabha Chunav Result: देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं, जहां मध्यप्रदेश की लगभग सभी 29 सीटों पर BJP ने जीत हासिल की है. मध्यप्रदेश में साल 2019 के मुकाबले BJP ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां BJP ने अबकी बार सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने में कामयाबी हासिल की है.
मध्यप्रदेश की हॉट सीट की बात करें तो इसमें गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान ने जीत हासिल की है. वहीं राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और रतलाम से कांतिलाल भूरिया को हार का सामना करना पड़ा है.
देश भर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने लगभग 12 लाख वोटों से रिकॉर्ड जीत हासिल की है।
लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान ने जीत हासिल की है। अनीता नागर सिंह चौहान ने कांग्रेस के कद्दावर नेता कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराया है।
ताजा अपडेट्स के लिए वन इंडिया लाइव ब्लॉग से जुड़े हैं, जहां पल-पल अपडेट हुए रुझान के साथ परिणामों से जुड़ी ताजा जानकारी अपडेट की जा रही है।














Click it and Unblock the Notifications