MP Lok Sabha Chunav Voting: वोटिंग पर मौसम का भी दिखा असर, जहां कम तापमान, वहां ज्यादा मतदान
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की खजुराहो, सतना, दमोह, टीकमगढ़, रीवा, नर्मदापुरम सीट शामिल है। वोटिंग पर मौसम का भी असर दिखाई दिया जहां तापमान कम वहां सुबह-सुबह अधिक मतदाता निकले और अधिक मतदान किया।
इसकी अपेक्षा जहां अधिक तापमान है, वहां मतदान की गति धीमी देखी गई। खबर लिखे जाने तक नर्मदापुरम सीट पर सबसे तेज मतदान की खबर है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सुबह 11:00 बजे तक नर्मदा पुरम में 32 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका था।

दोपहर 1 बजे तक 38.96% वोटिंग हो चुकी है, जबकि खजुराहो में वोटिंग देर से शुरू होने पर वीडी शर्मा ने नाराजगी जताई। दमोह में पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने पोलिंग टीम को फटकार लगा दी।
नर्मदापुरम में भाजपा महामंत्री ने ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर को बहस के बाद देख लेने की धमकी दे डाली। दमोह में ड्यूटी पर तैनात एक वनकर्मी को हार्ट अटैक आ गया। इसके अलावा, रीवा, सतना, दमोह, और नर्मदापुरम में कुछ गांवों में लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा ने नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा में वोट डाला।
सेकंड फेज की इन 6 सीटों पर कुल 1,11,62,460 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिनके घर शादी का कार्यक्रम है, वे मतदाता बिना लाइन में लगे वोट कर सकेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
पवई विधानसभा के आदिवासी मतदाताओं ने मतदान करने से किा इनकार
खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पवई विधानसभा के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कल्दा के मतदाताओं ने मतदान करने से इनकार कर दिया है। प्रशासन के समझाने के बाद भी गांव के मतदाता अपनी मांगों पर अड़े हैं। गांव वालों का कहना है कि गांव में आजादी के बाद आज तक सड़क मार्ग नहीं है। न ही गांव में बिजली है। जिसकी वजह से मतदान नहीं करेंगे। प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है।












Click it and Unblock the Notifications