MP Lok Sabha Chunav: मध्य प्रदेश में कितने चरणों में होगा लोकसभा का चुनाव, जानिए कब और कहां होगा मतदान
MP Lok Sabha Election Voting Dates: लोकसभा चुनाव 2024 (Date of Lok Sabha Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजरअभी चुनाव आयोग की हम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ऐलान करते हुए बताया कि इस बार कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे और 4 जून को रिजल्ट आएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण में सात और चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होगी। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।

आईए जानते हैं कि एमपी में किस चरण में, किस तारीख को होंगे लोकसभा चुनाव
- 19 अप्रैल- शहडोल, सीधी, मंडला, बालाघाट, शजबलपुर, छिंदवाड़ा
- 26 अप्रैल- दमोह खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल,
- 7 मई- टीकमगढ़, गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल,
- 13 मई- उज्जैन, देवास, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, मंदसौर
पहले चरण, अर्थात 19 अप्रैल को, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, और छिंदवाड़ा जिलों में मतदान होगा। दूसरे चरण, यानी 26 अप्रैल को, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, और बैतूल जिलों में वोटिंग होगी। तीसरे चरण, 7 मई को, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, और राजगढ़ जिलों में मतदान होगा। चौथे और आखिरी चरण, 13 मई को, देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, और खंडवा जिलों में वोटिंग होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने घोषणा की है कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। इस समय, देश में कुल 97 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर्स हैं और उन्हें लगभग 10.5 लाख पोलिंग स्टेशनों पर वोट डालने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही, 55 लाख से अधिक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) भी तैयार हैं।आईए जानते हैं कि एमपी में किस चरण में, किस तारीख को होंगे लोकसभा चुनाव

सीईसी ने बताया कि चुनाव आयोग ने अब तक 17 लोकसभा चुनाव और 400 से अधिक विधानसभा चुनाव करवाए हैं। इसके अलावा, 16 राष्ट्रपति चुनाव और 16 उपराष्ट्रपति चुनाव भी चुनाव आयोग ने आयोजित किए हैं। उन्होंने इस बार के चुनावों की तैयारी के लिए 2 साल का समय लिया है और सुनिश्चित किया है कि चुनाव निष्पक्षता और विश्वास के साथ आयोजित किए जाएं।
लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा, 7 चरणों में होंगे चुनाव
- पहला चरण - 19 अप्रैल (102सीट)
- दूसरा चरण - 26 अप्रैल (89सीट)
- तीसरा चरण - 07 मई (94सीट)
- चौथा चरण - 13 मई (96सीट)
- पांचवा चरण - 20 मई (49सीट)
- छठा चरण - 25 मई (57सीट)
- सातवाँ चरण - 01 जून (57सीट)
निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिंदु
- 97 करोड़ वोटर, 5 लाख पुलिंग स्टेशन
- 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात होंगे
- 55 लाख EVM का इस्तेमाल होगा
- 21.5 लाख करोड़ युवा वोटर
- 16 जून को 17वीं लोकसभा का कार्यकाल होगा समाप्त
- 12 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर
- 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता
- 85 साल से ज्यादा के बुजुर्ग घर से करेंगे मतदान
- 1.82 करोड़ मतदाता पहेली बार वोट देंगे।
आचार संहिता की घोषणा के बाद
नेता/उम्मीदवार सरकारी गाड़ी या फिर सरकारी बंगले का इस्तेमाल नहीं कर सकते। किसी भी तरह की सरकारी घोषणाएं/उद्घाटन नहीं किए जा सकते। सांसद निधि से नया फंड जारी नहीं कर सकते। विज्ञापन सरकारी खर्च पर नहीं दिया जा सकता। अफसरों/कर्मचारियों के ट्रांसफर/पोस्टिंग पर प्रतिबंध रहता है। कोई भी उम्मीदवार या पार्टी चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा या अन्य पूजा स्थलों का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
2024 में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े
2024 लोकसभा में 97 करोड़ लोग वोटिंग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के वोटर्स से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की थी। आयोग ने बताया कि वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 6% की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा- दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ वोटर्स लोकसभा चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।
2019 के लोकसभा चुनाव में एमपी किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीट ?
2019 के लोकसभा चुनाव में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश में 29 सीटों में से 28 पर विजय प्राप्त की थी। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने केवल एक सीट जीती थी। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे, नकुलनाथ, ने छिंदवाड़ा सीट से चुनाव जीतकर सांसद के रूप में प्रविष्टि पाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में, भाजपा ने 27 सीटों पर विजय प्राप्त की थी। बाकी दो सीटों पर कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना और छिंदवाड़ा से कमलनाथ ने चुनाव जीता था। वर्तमान में, सिंधिया केंद्र सरकार में मंत्री हैं और भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 में 29 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की सूची
- मुरैना: शिवमंगल सिंह तोमर
- भिंड (अजजा): संध्या राय
- ग्वालियर: भारतसिंह कुशवाह
- गुना: ज्योतिरादित्य सिंधिया
- सागर: लता वानखेड़े
- टीकमगढ़ (अजा): वीरेंद्र कुमार खटीक
- दमोह: राहुल लोधी
- खजुराहो: विष्णुदत्त शर्मा
- सतना: गणेश सिंह
- रीवा: जनार्दन मिश्रा
- सीधी: डॉ. राजेश मिश्रा
- शहडोल (अजजा): हिमाद्री सिंह
- जबलपुर: आशीष दुबे
- मण्डला (अ.ज.जा.): फग्गन सिंह कुलस्ते
- बालाघाट: भारती पारधी
- छिन्दवाड़ा: विवेक साहू बंटी
- होशंगाबाद: दर्शनसिंह चौधरी
- विदिशा: शिवराज सिंह चौहान
- भोपाल: आलोक शर्मा
- राजगढ़: रोडमल नागर
- देवास (अजा): महेंद्र सिंह सोलंकी
- उज्जैन (अजा): अनिल फिरोजिया
- मंदसौर: सुधीर गुप्ता
- रतलाम (अजजा): अनिता नागर सिंह चौहान
- धार (अजजा): सावित्री ठाकुर
- इंदौर: शंकर लालवानी
- खरगौन (अजजा): गजेंद्र उमराव सिंह पटेल
- खण्डवा: ज्ञानेश्वर पाटिल
- बैतूल (अजजा): दुर्गादास उइके












Click it and Unblock the Notifications