महिलाओं को सम्मान सिर्फ BJP ने दिया, कांग्रेस आई तो योजनाएं बंद हो जाएंगी: सांसद कविता पाटीदार

कविता पाटीदार ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का काम केवल बीजेपी ने किया है। करीब 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने सारी योजनाओं पर ताला लगा दिया था। आलोट विधानसभा में उमडी जनता को देखकर लगता है कि यहां हम हजारों मतों से जीतेंगे। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और सब का जीवन खुशहाल रहेगा।

बीजेपी की प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार ने आलोट से भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय की भव्य रैली के साथ निकली नामांकन रैली को संबोधित करते किया। उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में भाजपा को जिताना है, क्योंकि कांग्रेस आई तो सारी योजनाएं बंद कर देगी।

MP Kavita Patidar organized a nomination rally from Alot along with a grand rally of BJP candidate Chintamani Malviya

जगह-जगह हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत

आलोट मुख्यालय पर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी चिंतामणि मालवीय ने भव्य रैली के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए निकले। नामांकन रैली आलोट नगर के बड़ोद नाके से प्रारंभ हुई। इसमें ढोल धमाकों के साथ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शामिल हुए। नामांकन रैली नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई विक्रम क्लब मैदान पहुंची। नामांकन रैली का जगह-जगह मंच लगाकर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

नामांकन रैली के दौरान ये रहे मौजूद

भाजपा प्रत्याशी श्री चिंतामणि मालवीय की नामांकन रैली के दौरान गुजरात से आए जिला प्रवास प्रभारी विधायक केयूर भाई रोकड़िया पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कान सिंह चौहान, विक्रम राव पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपेंद्र सिंह यादव, जिला मंत्री श्री बंटी पितलिया, विधानसभा प्रभारी नंदन राज जैन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+