आमिर खान को गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की नसीहत, बोले-'ऐसा फिल्मांकन आखिर करते क्यों हैं'

भोपाल, 11 अगस्त। फिल्म अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्डा आज यानि कि 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म के कुछ सीन को लेकर बवाल मचा हुआ है, जिसकी वजह से देशभर में फिल्म के बायकॉट की मुहिम चल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आमिर खान को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा कोई काम ही नहीं करना चाहिए, जिससे बाद में माफी मांगनी पड़े। साथ ही गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश व हिंदू धर्म के खिलाफ बोलने पर लोगो का नाराज होना स्वाभाविक है।

Narottam mishra

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आमिर खान जी सहित कुछ फिल्म कलाकार, निर्माता-निर्देशक किसी धर्म विशेष को सॉफ्ट टारगेट बनाकर ऐसा फिल्मांकन करते ही क्यों हैं कि बाद में उन्हें माफी मांगनी पड़ती है? हमेशा इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि किसी धर्म विशेष के प्रति उपहास की विषयवस्तु उनकी फिल्मों में नहीं आए।

प्रदेश में 24 घंटे में मिले 108 नए केस
पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृहमंत्री ने प्रदेश में कोरोना के आंकड़ों को भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में corora संक्रमण के 108 नए केस आए हैं, वहीं 220 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 1131 हैं। जबकि संक्रमण दर 2.57% और रिकवरी रेट 98.60% है।

खुदीराम बोस को किया नमन
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर नमन किया। उन्होंने कहा कि महज 19 वर्ष की उम्र में अपने शौर्य से अंग्रेजी हुकूमत की चूलें हिलाकर देश के लिए हंसते-हंसते शहीद होने वाले अमर क्रांतिकारी श्रद्धेय खुदीराम बोस जी के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश की धरती पर हुआ था झंडा सत्याग्रह का शंखनाद, हिल गई थी ब्रिटिश हुकूमत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+