MP News: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 18 जून तक पूरी होगी स्कूल चयन की प्रोसेस
MP Teacher News: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में चयनित अभ्यर्थियों की नियोजन प्रक्रिया के तहत एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रोफाइल मेकिंग और दस्तावेज अपलोड करने का काम 14 जून से शुरू हो गया है, जो 18 जून तक चलेगा दस्तावेज सत्यापन जिला स्तर पर 21 से 23 जून तक होगा।
इस दौरान सभी अभ्यर्थियों को स्कूल का चयन भी अनिवार्य है। 14 से 18 जून तक स्कूल चैन की प्रक्रिया पूरी करनी है बता दे की उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा 2 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। स्कूल शिक्षा विभाग के 7551 और जनजाति कार्य विभाग के 1129 पदों पर नियुक्ति की जानी है।

पदों की विज्ञप्ति में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का प्रावधान था लेकिन उच्चतम न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है। इस कारण जब परिणाम घोषित हुआ था तो 13% पदों को होल्ड पर रखा गया था। डीपीआई ने आदेश जारी कर दी है कि अगर स्कूल चयन से लेकर प्रोफाइल पंजीयन तक की कार्रवाई निश्चित समय सीमा में पूरी नहीं की गई है तो अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे एवं उनकी नियुक्ति के संबंध में विचार नहीं किया जाएगा।
दैवेभो करेंगे प्रदर्शन
राजधानी भोपाल में रविवार को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है न्यूनतम वेतन बढ़ाने के बाद काम करने से राजधानी सहित प्रदेश के हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सरकार के फैसले से खाते नाराज हैं उन्होंने आक्रोश जताते हुए सरकार से संबंध में फिर से विचार करने की मांग की है। इस कारण ऑल डिपार्टमेंट आउटसोर्स अस्थाई अंशकालीन एवं ग्राम पंचायत कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में रविवार भोपाल में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications