2024 में केंद्र में नई सरकार बनने के बाद पेश होगा MP सरकार का बजट! फिर बढ़ने वाला है 2 हजार करोड़ का कर्ज

MP government: मध्य प्रदेश की नई सरकार अपना वित्तीय बजट जुलाई माह में पेश कर सकती है। जुलाई माह तक के खर्चों के लिए लेखानुदान बजट लाने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अगले सत्र में लेखानुदान पेश करेगी। यह लेखानुदान करीब 1 लाख करोड रुपए का अनुमानित है।

इससे पहले नए सीएम के तौर पर कुर्सी सँभालने वाले मोहन यादव ने हाल ही में आरबीआई के बटुए से 2 हजार करोड़ का कर्ज भी ले लिया हैं। मौजूदा साल में इस कर्ज को मिलाकार करीब 25 हजार करोड़ की देनदारी हो गई हैं।

MP-government-s-budget-will-be-presented

लेखानुदान में मुहैया होगा बजट
वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देशित किया है,कि वह 2023-24 के पुनरीक्षित अनुमान और 2024-25 के लेखानुदान अनुमान,अप्रैल से जुलाई तक के लिए, सिस्टम के माध्यम से ब्यौरा भेजने के निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा 4 माह के लिए लेखानुदान लाया जायेगा। सरकार 4 माह तक के लिए जो कार्य चल रहे हैं। उसी के लिए लेखानुदान में विभागों को बजट उपलब्ध कराएगी। लेखानुदान में कोई भी नए खर्च शामिल नहीं किए जाएंगे।

ये है ख़ास प्रावधान
महंगाई को देखते हुए बजट में इसका ध्यान रखा जाएगा। मजदूरी के खर्चे में पांच फ़ीसदी वृद्धि की छूट का ध्यान रखा जाएगा। पेट्रोल खर्च एवं साफ सफाई इत्यादि के खर्चे में भी पांच फ़ीसदी की वृद्धि स्वीकार होगी। संविदा कर्मचारियों के लिए वर्ष 2023-24 की तुलना में 8% की वृद्धि को, वित्त विभाग लेखानुदान में स्वीकृत देगी। वित्त मंत्रालय ने लेखानुदान के लिए सभी विभागों को 5 जनवरी तक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। 13 से 27 जनवरी के बीच लेखानुदान बजट पर चर्चा कर,अंतिम स्वरूप दिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव बनेगा रोड़ा
साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं केंद्र सरकार द्वारा भी इस बार बजट चुनाव के बाद प्रस्तुत किया जाएगा ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश सरकार का बजट प्रस्ताव भी अब जुलाई में पेश किए जाने का निर्णय सरकार ने लिया है। 4 माह तक लेखानुदान से ही काम चलाया जाएगा। हालांकि सीएम मोहन यादव भी पहले कह चुके है कि प्रदेश में सरकार चलाने बजट की किसी भी तरह की कोई कमी आड़े आने नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+