MP News: एक साथ सैकड़ों शिक्षकों को मिले नोटिस, क्या नहीं मिलेगी सैलरी, जानिए

मध्यप्रदेश में शिक्षकों के शिक्षण स्तर को बेहतर बनाने के लिए संभाग स्तर पर 07 से 09 अप्रैल 2025 तक इंदौर में हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषय के लिए संभाग स्तरीय ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण में खरगोन जिले के अधिकांश शिक्षक अनुपस्थित रहे हैं। जिस पर वरिष्ठ कार्यालय द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई है।

इसी परिप्रेक्ष्य में जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े ने ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण से अनुपस्थित जिले के 100 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों न उनका प्रशिक्षण अवधि का वेतन काटा जाए।

Bhopal

ब्रिज कोर्स प्रशिक्षण से अनुपस्थित विकासखण्ड गोगावां के 08, कसरावद के 19, बड़वाह के 21, महेश्वर के 21, खरगोन के 20, सेगांव के 04, भगवानपुरा के 01, भीकनगांव के 04 एवं झिरन्या के 02 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न उनका प्रशिक्षण अवधि का वेतन काटा जाए। इन शिक्षकों को 03 दिनों के भीतर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

एक-एक वेतनवृद्धि रोक दी गई

मध्यप्रदेश में संभागायुक्त जबलपुर द्वारा जिले के सात संकुल प्राचार्यों की एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। यह कार्रवाई अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृति में लापरवाही बरतने पर की गई है।

दरअसल, शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एमपी टास पोर्टल से स्वीकृत करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे, लेकिन जिले के कुछ प्राचार्य इस कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे।

जांच में पाया गया कि सत्र 2022-23 में इनकी स्वीकृति दर 70 प्रतिशत से कम तथा सत्र 2023-24 में 60 प्रतिशत से कम रही। इस संबंध में कलेक्टर छिंदवाड़ा द्वारा पहले इन्हें नोटिस जारी किया गया था, परंतु उनके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद कलेक्टर द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव संभागायुक्त जबलपुर को भेजा गया, जिस पर सहमति देते हुए संभागायुक्त ने संबंधित प्राचार्यों की वेतनवृद्धि रोकने का आदेश जारी किया।

जिन अधिकारियों के विरुद्ध यह कार्रवाई हुई है, उनमें चंद्रशेखर दीक्षित, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव; भगवानदास उइके, प्रभारी प्राचार्य बिसापुरकला अमरवाड़ा; बी.के. सनेर, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय तामिया; मनोज श्रीवास्तव, प्राचार्य बाम्हनवाड़ा जुन्नारदेव; राजेशसिंह कुशवाह, प्रभारी प्राचार्य चांवलपानी तामिया तथा बापूसंग शीलू, प्राचार्य सिंगोडी अमरवाड़ा शामिल हैं। यह जानकारी अतिरिक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा द्वारा दी गई है।

ये भी पढ़े- MP News: नरवाई-पराली जलाने वाले किसानों को नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ, लिस्ट तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+