MP News: सरकारी कर्मचारियों को प्रोफाइल में करना होगा ये अपडेट, वरना सैलरी में होगी समस्या
मध्यप्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन कोष एवं लेखा के आईएफएमआईएस पोर्टल के माध्यम से तैयार होता है। पोर्टल में प्रत्येक शासकीय सेवक की इम्पलाई प्रोफाइल बनी हुई है, जिसमे समस्त विवरण दर्ज हैं।
संचालक कोष एवं लेखा में इम्पलाई प्रोफाइल को समग्र आईडी से सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कोषालय अधिकारी आनंद पटले ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी तथा कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि अपने अधीन पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन करके आधार संख्या से लिंक कराएं। सभी शासकीय कर्मचारी इम्पलाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी को दर्ज कर सत्यापित कर सकते हैं। शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा 28 फरवरी 2025 तक सभी कर्मचारियों की इम्पलाई प्रोफाइल का समग्र आईडी से सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है।
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए जरुरी सूचना निकलकर सामने आई है, जहां सरकारी कर्मचारियों को जल्द ही समग्र आईडी पोर्टल पर अपग्रेड करना होगी। शासकीय कर्मचारी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी अपडेट करें, अन्यथा जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा
मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार सभी नियमित शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों का आईएफएमआईएस पोर्टल पर समग्र आईडी अपडेट किया जा रहा है।
जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि, सभी शासकीय कर्मी पोर्टल पर अपना समग्र आईडी समय सीमा में अपडेट कर लेवे जिससे आगामी वेतन आहरण आधार बेस्ड भुगतान प्रणाली से हो सके। कलेक्टर राजेश बाथम ने निर्देशित किया है कि अपडेट नहीं करने पर जारी माह जनवरी का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।
सभी शासकीय सेवक अपना समग्र आईडी आईएफएमआईएस पोर्टल पर एंप्लोई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी प्रविष्टि कर सत्यापित करें। पोर्टल में समग्र आईडी की प्रविष्टि से पूर्व शासकीय सेवक अपनी समग्र आईडी का पंजीयन कर समग्र पोर्टल के माध्यम से अपने आधार से लिंक करवाएं। जिस बैंक खाते में वेतन आहरण होता है उसे खाते को आधार से लिंक करवाएं ताकि वेतन आहरण में कोई समस्या नहीं आए।
ये भी पढ़े- MP News: सरकारी कर्मचारी जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेगी सैलरी, क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications