MP election result 2023: हारने के बाद भी मंत्री नरोत्तम का वादा, दतिया की पब्लिक से बोले- ‘मैं फिर वापस आऊंगा'
MP election result 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी के कद्दावर नेता और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैं फिर वापस आऊंगा। उन्होंने दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।
डॉ मिश्रा ने कहा कार्यकर्ताओं के लिए सदैव तत्पर रहूंगा, चुनाव में जीत हार चलती रहती है। शायद हमारे विकास कार्य या अन्य कार्य जनता को पसंद नहीं आए। लेकिन कार्यकर्ताओं को हताश होने की जरूरत नहीं है मैं फिर वापस आऊंगा।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री नरोत्तम को पराजय का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी राजेद्र भारती ने मात्र 7742 मतों से हरा दिया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 12 मंत्रियों सहित कई पूर्व मंत्रियों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications