MP Election Result 2023: अटर के दो बूथ की काउंटिंग पर रोक लगाने की मांग, BJP ने लगाए है फर्जी मतदान के आरोप
MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने एक बार फिर अटर विधानसभा क्षेत्र के दो बूथ का मामला फिर आड़े हाथों लिया हैं। 17 नवंबर को बूथ क्रमांक 11 और 12 में हुई वोटिंग को फर्जी करार दिया है। जिसकी शिकायत एक बार फिर चुनाव आयोग से की गई।
भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत कर भिण्ड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 11 और 12 का मतदान निरस्त कर दोबारा मतदान कराए जाने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित दोनों मतदान केन्द्रों के मतों की गणना पर भी रोक लगाने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग को साक्ष्य भी सौंपे है। शिकायत में कहा गया है कि 17 नवंबर को हुए मतदान के दिन अटेर विधानसभा के बूथ क्रमांक 11 और 12 पर असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा कर लिया गया। फिर फर्जी मतदान हुआ। अटेर से पार्टी प्रत्याशी डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया ने मतदान के एक दिन बाद ही भारत निर्वाचन आयोग को 16 मतदान केन्द्रों पर असामाजिक तत्वों द्वारा फर्जी मतदान बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की गयी थी, जिसमें उक्त दोनों मतदान केन्द्र भी शामिल थे।
पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग को फिर से उक्त दोनों मतदान केन्द्रों के मतदान को निरस्त कर पुनः मतदान कराने व 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना में 17 नवंबर को उक्त दोनों मतदान केन्द्रों के मतों की गणना पर रोक लगाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications