Bhind News: भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में फिर से होगा मतदान, कमलनाथ ने भाजपा पर लगाए आरोप
भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अटेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 21 नंबर पर फिर से मतदान का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि किशुपूरा में मतदान केंद्र संख्या 71 के अंतर्गत मतदेय संख्या 3 पर सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाताओं के बीच उंगली पर सहाई लगाई जाएगी मिली जानकारी के अनुसार निर्वाचन अधिकारी को पुनर मतदान का आदेश जारी कर दिया गया है।

भिंड के एक अधिकारी ने कहा है की गोपनीयता भंग होने के कारण पुनर मतदान का आदेश दिया गया है। क्योंकि कुछ लोगों ने यहां किशुपूरा से संबंधित मतदान केंद्र पर 17 नवंबर को मतदान के दौरान वीडियो बनाया था।
वहीं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भिंड जिले की अटेर विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के बूथ एजेंट केशव जाटव का घर भाजपा के गुंडो ने जला दिया। यह गुंडागर्दी भाजपा प्रत्याशी और मंत्री अरविंद सिंह भदोरिया के लोगों ने की है।
पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ता को सुरक्षा मुहैया कराना तो दूर पुलिस ने अब तक इस मामले में समुचित कार्रवाई भी नहीं की है। देखने में आ रहा है कि प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका में बना हुआ है। सत्ताधारी दल और प्रशासन का यह गठजोड़ मध्य प्रदेश में लोकतंत्र के लिए घातक होता जा रहा है और आम नागरिक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है।
कमलनाथ ने कहा कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आवाहन करता हूं कि वह सब एकजुट होकर एक साथ रहें और एक दूसरे की सुरक्षा के लिए आगे आएं। कुछ दिन बाद मध्य प्रदेश में उनकी अपनी सरकार बनने जा रही है। वे तब तक धैर्य और सावधानी से काम लें। जो लोग प्रशासन के संरक्षण में गुंडागर्दी कर रहे हैं, उन्हें कानून के कठघरे में शीघ्र ही खड़ा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications