MP Election 2023: भाजपा के लिए आसान नहीं है शिवपुरी की 'पिछोर' को जीतना, 30 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा

MP Election 2023:

MP Election 2023: पिछोर मध्य प्रदेश की शिवपुरी जिले की विधानसभा सीट है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। पिछोर कांग्रेस का गढ़ रहा है‌। यहां पर पिछले 30 साल से कांग्रेस के के.पी सिंह ही जीतते आए हैं। लगातार 6 बार से विधायक हैं। के पी सिंह 7वीं बार भी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। तो वहीं भाजपा संगठन ने तीसरी बार भाजपा की ओर से प्रीतम लोधी के नाम पर फिर एक बार भरोसा जताते हुए उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया।

2018 के चुनाव में के पी सिंह को 91463 वोट मिले थे, तो वहीं दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के भैया प्रितम लोधी को 88788 वोट मिले थे। यानी के पी सिंह ने 2 हजार 600 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

pichor assembly seat mp

पिछोर विधासभा सीट केपी सिंह पिछले 30 वर्षों से विधायक का चुनाव जीतते आ रहे हैं। 1957 में इस सीट से पहली बार कांग्रेस के राजा राम सिंह निर्वाचित हुए थे। 1962 में इस सीट पर हिंदू महासभा के लक्ष्मी नारायण ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीट जनता पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और कांग्रेस के बीच बदल-बदल कर प्रत्याशी चुनाव जीतते रहे। यहां वर्ष 1993 में इंट्री हुई केपी सिंह की। 30 वर्षों से केपी सिंह लगातार इस सीट से जीतते आ रहे हैं। इस दौरान उनकी जीत का आंकड़ा कम ज्यादा होता रहा। 2008 में 26 हजार से ज्यादा वोटों से जीतने वाले केपी सिंह 2018 में महज 2675 वोटों से जीते। लेकिन कांग्रेस पार्टी में उनका कद हमेशा बढ़ता चला गया।

पिछले सीट के जातिगत समीकरण के बात करें तो यहां कुल वोटर 2 लाख 27 हजार 995 है। यहां की बहुसंख्यक आबादी है। इसमें धाकड़ समाज के 51 हजार मतदाता हैं। वहीं, ब्राह्मण वोटरों की संख्या 36 हजार है। आदिवासी समाज के 31 हजार मतदाता हैं तो वहीं जाटव और कुशवाहा वर्ग से भी21-21 हजार वोटर हैं। यादव और रावत समाज के भी करीब-करीब 11-11 हजार वोटर हैं। यहां दोनों ही दलों के लिए जातिगत समीकरण महत्वपूर्ण रहते हैं। हालांकि लगातार केपी सिंह की जीत का आंकड़ा कम होता जा रहा है तो वहीं भाजपा भी पुरजोर कोशिश कर इस विधानसभा सीट पर अपना परचम लहराने के लिए प्रत्याशी उतार दिया है।

पिछोर विधानसभा में मुद्दों से ज्यादा जातिगत समीकरण प्रभावी है। इस सीट में भी प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर दिखाई देता है। यहां भी बिजली पानी, और सड़क रोजगार को लेकर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते है। उद्योगों का अभाव और जातिगत समीकरणों के प्रभाव के बीच में जनता है।

पिछोर विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा सीट- पोहरी विधानसभा क्षेत्र
विधायक का नाम- के पी सिंह (कांग्रेस)
मुख्य प्रतिद्वंदी - प्रीतम लोधी (भाजपा)

वोटों के आंकड़ें
कुल वोटर- 227995
पुरुष- 122171
महिला- 105823

2018 में वोट शेयर
कांग्रेस- 91463
भाजपा- 88788
अन्य- 14284

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+