इत्ते साल मम्मा को जिताउत रये, ए बेर भनेजन खो जिताऊने है, TV Actress चाहत पांडे का क्यों फेमस हुआ ये डायलॉग?
MP Election 2023 AAP Party Candidate Chahat Pandey: बॉलीवुड की दुनिया से वास्ता रखने वाली खूबसूरत टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे की जुबां पर इन दिनों बुंदेलखंडी बोली का नशा चढ़ा हैं। मुंबई की बजाय चाहत इन दिनों मध्य प्रदेश में अपने ननिहाल दमोह में बिजी हैं। क्योकि विधानसभा चुनाव में 'आम आदमी पार्टी' से चुनाव लड़ रही हैं।
फेस टू फेस चाहत जब पब्लिक के बीच पहुंच रही हैं, तो सभी को खूब लुभा रही हैं। वोटर्स के बीच खुद को अपना बताते हुए बोलचाल का ढंग फिल्मी नहीं, बल्कि घरेलू है। प्रचार के दौरान उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।
वैसे भी किसी भी क्षेत्र की खड़ी बोली, वहां रहने वाले लोगों को खूब प्रभावित करती है और अपनेपन का भी अहसास कराती है। चाहत पांडे भी कुछ ऐसा ही करने में जुटी हैं। गांव-गांव घूमकर अपने पक्ष में माहौल बनाने जब बुंदेलखंडी भाषा में चाहत का भाषण सुनता है तो लोग सोचने मजबूर हो जाते है कि क्या टीवी दुनिया वाली 'चाहत' ही है?

चाहत पांडे का एक डायलॉग खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। जिसमें वह बुंदेलखंडी में जनता के बीच यह कहती नजर आती हैं कि-
'इत्ते साल मम्मा को जिताउत रए, ए बार भनेजन खो जिताऊने है'। 75 साल बीजेपी-कांग्रेस दोनों अरो को जिताऊत रये..का मिलो। उनने ठग लओ..लूट लओ। पैले आप ओरो के पास विकल्प नयी थो, लेकिन अब केजरीवाल की आम आदमी पार्टी हैं। तो भनेजन को ए बेर जिताहो, के नई।
चाहत पांडे अपने प्रचार के दौरान यह भी बोल रही है-
'हम इत्ती मेहनत कर रये, काय के लाने कर रये'? अपने फायदे के लाने नई। हमाओ का फायदा है? ने हमे पैसा चाने..ने हमें इज्जत इज्जत दौलत..बंबई चलिओ हमाए संगे, उते हमाए पास सब है। खूब है, अपार है। हम आप ओरो के लाने आए है। काय से, हमें पता है कि हमाए ए गांव की हालत भोत ख़राब है। न स्कूल है, न शिक्षा है और न रोजगार। हम और हमाई पार्टी आप ओरो के लाने बहुत कछु कारवो चाहत हैं।
कौन है चाहत पांडे?
चाहत पांडे मूल रूप से दमोह की रहने वाली हैं वह शुरुआत से ही टीवी एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद इंदौर से एक्टिंग की शुरुआत की थी। एक्टिंग कोर्स करने के बाद मुंबई चली गईं। वहां, उन्हें 2016 में टीवी सीरियल पवित्र बंधन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद चाहत पांडे ने कई सीरियल्स में काम किया है टीवी की वह पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।
चाहत पांडे के सामने ये है धुरंधर
कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन और बीजेपी के वर्तमान प्रत्याशी और पूर्व मंत्री जयंत मलैया के विरोध में ताल ठोकेंगी। चाहत पांडे अभिनेत्री हैं वह कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। चाहत पांडे ने कहा, मैं टीवी की लाइफ नहीं, विकास के मुद्दे की बात करने लोगों के बीच आई हूं। वैसे जिस सीट से चाहत चुनाव लड़ रही हैं, वह एक वक्त बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही। पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई।












Click it and Unblock the Notifications