वृहद स्वास्थ्य जांच अभियान का डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया शुभारंभ, कही ये बात
MP News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार 9 मार्च को रीवा पहुंचे। यहां रीवा मेडिकल कॉलेज के सभागार में वृहद स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों के साथ स्वस्थ और खुशहाल रीवा के संकल्प को पूरा करने के लिए वृहद् स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू किया गया है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच से रोगों के प्रकोप, पोषक तत्वों की कमी, रोग प्रतिरोधक क्षमता की स्थिति की समय से जानकारी हो जाती है। इससे बड़े रोग के भी लक्षण समय से पता चलते हैं तो इलाज से उससे पूरी तरह से बचाव हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक इन शिविरों में जांच की सुविधा का लाभ लेकर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई ले।
व्यायाम, प्राणायाम, योगाभ्यास करे जिससे स्वास्थ्य की रक्षा हो। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अभाव में हम कई बार गंभीर रोगों का शिकार हो जाते हैं। हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे। नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा संजीवनी केन्द्रों में 22 मार्च तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications