एमपी में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, पचमढ़ी में 9 और मंडला में 10 डिग्री गिरा पारा; IMD ने बताया कब बदलेगा मौसम
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश से आ रही बर्फीली हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवा से न्यूनतम पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे गिर गया है।
वहीं पचमढ़ी की रात सोमवार को भी ठंडी रही, जहां पारा 9 डिग्री से कम रहा। इसके अलावा मंडला में तापमान 10 डिग्री के करीब रहा। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर और इंदौर के दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। बढ़ती ठंड के कारण राजधानी भोपाल के कई निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
सोमवार सुबह पचमढ़ी, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, समेत कई शहरों का तापमान 12 डिग्री तक गिर गया था। मंडला और उमरिया में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में कड़ाके की ठंड के चलते कई निजी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। जल्द ही सरकारी स्कूलों का समय भी बदल सकता है।
मौसम विभाग ने 20 नवंबर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है, जिससे दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से सुबह और शाम दोनों वक्त कोहरा और ठंड बढ़ेगी।
सोमवार सुबह मंडला जिले में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उमरिया में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर में 12 डिग्री, पचमढ़ी में 12.5 डिग्री और भोपाल, इंदौर, सिवनी और बालाघाट में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। इसके चलते कई जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। फिलहाल मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का औसत तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस है। वहीं 20 नवंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications