MP में ठंडी होने लगी रात, भोपाल इंदौर में मिनिमम तापमान 20 डिग्री से नीचे आया; पचमढ़ी में पारा 11.6 डिग्री

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के तापमान में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से रात ठंडी हुई है।

वहीं कई जगह कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 15 नवंबर के बाद तापमान में और गिरावट का पूर्वानुमान जताया है। जिससे ठंड में इजाफा होगा और कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

MP Weather Update

राजधानी भोपाल इंदौर समेत ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आपको बताते चले नवंबर के पहले सप्ताह के आखिर में ठंड ने दस्तक दे दी है। ज्यादातर जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

पचमढ़ी में रात का तापमान 11.6 डिग्री तक गिर गया। दिन में तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन रात में सर्द हवाएं और ठंड से लोगों को परेशानी हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा। कई शहरों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। राजगढ़, गुना, मंडला, उमरिया, समेत कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में हल्की ठंड शुरू हो गई है। भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+