MP News: सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में फिर से बदला स्कूल टाइमिंग
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शीत लहर एवं कोहरे से बढ़ी सर्दी को ध्यान में रखकर जिले में केजी-नर्सरी से लेकर आठवी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया था। साथ ही 7 से 31 जनवरी तक के लिए स्कूलों का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी।

लगातार बढ़ रहा सर्द हवाओं का प्रकोप
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है।
मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड का कहर बरपा है, जहां इन सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- MP Weather: बारिश के बाद सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में ठंड बरपाएगी कहर












Click it and Unblock the Notifications