MP CM Shivraj Singh के बेटे कार्तिकेय चौहान का MP Congress को करारा जबाव
MP CM Shivraj Singh's son Kartikey Chouhan: एमपी कांग्रेस के उस ट्वीट पर सीएम शिवराज के बेटे ने करारा जबाव दिया, जिसमें विवाह वर्षगांठ के वीडियो पर कांग्रेस ने कटाक्ष किया था।

MP CM Shivraj Singh's son Kartikey Chouhan: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान भी पिता की तरह राजनीति के योद्धा बनने की राह पर निकल चुके। कम ही सही लेकिन सटीक और संतुलित अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। अपने पिता के एक वीडियो ट्वीट को मजाक बनाने वाले एमपी कांग्रेस के ट्वीट पर निशाना साधा।
जब बात अपने माता-पिता को लेकर आई तो कार्तिकेय चौहान की भावनाएं आना भी लाजमी था। उन्होंने एमपी कांग्रेस की ट्वीट पर निशाना साधा। कार्तिकेय ने ट्वीट किया कि ''मेरी मां, पिता की ताकत हैं। उनका संबल हैं। लेकिन कांग्रेस रिश्तों को नहीं समझती है, इसलिए इस तरह के काम करती है।'
कार्तिकेय ने आगे लिखा कि 'मेरी मां 32 साल से पिताजी के पीछे उनकी ताकत बनकर खड़ी रही, सुख और दु:ख में उनका संबल बनीं, लेकिन कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता, प्रेम, को नहीं समझती, वो हर बात में राजनीति देखती है। आखिर करें भी क्यों ना, चरित्र शब्द की समझ कांग्रेस के नेताओं को कम है।'

कार्तिकेय ने लिखा कि 'जनता की सेवा पिताजी के लिए पहला कर्तव्य है। परिवार के लिए उन्हें समय कम ही मिलता है, और ऐसे कुछ पल वो कभी-कभी साझा करते हैं, लेकिन कितनी गिरी है कांग्रेसी सोच कि राजनैतिक फायदे के लिए उसे भी निशाना बना रही है। बजरंग बली मेरे माता-पिता के इन खूबसूरत पलों को बुरी नज़र से बचायें।

दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह चौहान के विवाह वर्षगांठ के दिन ५ मई को सीएम ने एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें बैठे नजर आ रहे मुख्यमंत्री शिवराज के बगल में उनकी पत्नी साधना सिंह सिल बट्टे पर मसाला पीसती नजर आई। वहीं कुछ महिलाएं चूल्हे पर रोटियां सेकती दिख रही थी।
इसी वीडियो को एमपी कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडिल पर रीट्वीट किया। साथ में लिखा कि 'आदरणीय मामी जी ! अब आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ ख़त्म होने वाली है क्योंकि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको भी 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा।'












Click it and Unblock the Notifications