लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का हुआ ऐलान, CM मोहन यादव ने कही ये खास बात

MP News: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे और 4 जून को रिजल्ट आएगा। तो वहीं, मध्य प्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव संपन्न होंगे।

लोकसभा चुनावों के ऐलान के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा,

लोकतंत्र में जनता और जनादेश ही सर्वोपरि है, जनता ही सरकार का निर्माण करती है और देश की प्रगति के लिए समर्पित हाथों को नेतृत्व सौंपती है।

MP CM Mohan Yadav

लोकतंत्र के महापर्व 'आम चुनाव' घोषित होने पर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र हमारे भारत के समस्त नागरिकों का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने के प्रयासों में सहभागिता का अवसर अब करीब है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि आज जन-जन का मन #PhirEkBaarModiSarkar के प्रण से उत्साहित है। आइए, हम सभी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका का निर्वहन करें और भारत को विश्व की प्रमुख शक्ति बनाने में योगदान दें। भारत माता की जय!

बता दें कि मध्य प्रदेश में प्रथम चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग की जाएगी। मध्य प्रदेश में चार चरणों में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का 7 मई, चौथे चरण 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई और छठें चरण का 25 को होगा। वहीं, सातवें और अंतिम चरणा का मतदान 1 जून को होगा और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+