MP की सभी 29 सीटों पर जीतकर क्लीन स्वीप करेंगे हम, CM मोहन यादव ने कांग्रेस भी यूं घेरा

Lok Sabha election: लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारी मतों से जीत का भरोसा जताया। साथ ही, कहा कि पार्टी राज्य की सभी 29 संसदीय सीटें जीतकर प्रदेश में क्लीन स्वीप करने जा रही है। इस दौरान कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हालत ये है कि उन्हें ढूंढे से प्रत्याशी नहीं मिल रहे है।

जबलपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी की लहर में भाजपा मध्यप्रदेश की सभी सीट जीतकर कांग्रेस का क्लीन स्वीप करने को तैयार है। इतना ही नहीं, सीएम ने कहा कि राज्य सरकार आने वाले सालों के लिए राज्य के लिए विकास का रोडमैप बना रही है।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव की तरफ बढ़ रहे है और चुनाव को लेकर प्रदेश की जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि पीएम मोदी की लहर के बीच कांग्रेस को ढूंढे तक उम्मीदवार नहीं मिले रहे हैं। हमने अपने सारे उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन कांग्रेस को अभी भी उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं।

कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर प्रदेश और देश में बड़ी जीत की और भाजपा बढ़ रही है। सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता का समर्थन बीजेपी और पीएम मोदी के साथ है। पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर भारी बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है।

सीएम ने कहा कि 2014 के आम चुनाव में हमने 29 में से 27 सीटें जीती थीं, इसी तरह 2019 में भी हमने 28 सीट जीत थी और अब हम 29 सीट जीकर राज्य में इस बार क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं। कहा कि राज्य की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार तेज गति से आगे बढ़ेगी और विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+