किसान, गरीब-युवा पर केंद्रित रहा अंतरिम बजट, CM मोहन यादव ने कहा

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज यानी 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतरिम बजट में गरीब, महिला, युवा, किसान सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा,'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का प्रयास सभी विभाग कर रहे हैं। आज अंतरिम बजट पेश किया गया। गरीब, महिला, युवा, किसान पर ये बजट केंद्रित रहा। आने वाले समय में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।'

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारण द्वारा पेश बजट सर्वहितैषी और सर्व समावेशी है। बजट 2024-25, गरीब, महिला, युवा और किसान समेत सभी वर्गों का कल्याण करने वाला है।

Recommended Video

    किसान, गरीब-युवा पर केंद्रित रहा अंतरिम बजट, CM मोहन यादव ने कहा

    कहा कि आने वाले समय में हम पीएम मोदी की मंशा के अुनरूप भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करेंगे। अमृतकाल में वर्ष 2047 तक भारत विश्व का प्रथम राष्ट्र होगा। सीएम यादव ने कहा कि देश में दो करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराने की जो कल्पना की गई है, वह अद्भुत है। अब गरीब के लिए घर नहीं बना पाना अभिशाप नहीं होगा।

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि कोई भी घर पक्की छत के बिना न रहे। मध्यम वर्ग के लिए लाई गई नई आवास योजना भी उपलब्धिपरक है। बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान योजना का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। गरीब परिवारों को इस प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने की लंबे समय से दरकार थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+