कांग्रेस ने सदैव झूठ और छल की राजनीति की, रीवा में बोले सीएम मोहन यादव
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 23 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए तीखा तंज कसा। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव झूठ और छल की राजनीति की।
सीएम यादव ने मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, '26 तारीख को जनता अपनी उंगली में सुदर्शन चक्र धारण कर कांग्रेस को उसकी गलतियों की सजा देगी और उसका सर्वनाश करेगी।'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेसियों को शर्म नहीं आती...उन्हें राम का अस्तित्व स्वीकार नहीं है, तो वे हनुमान कैसे स्वीकारेंगे? कहा कि वे कहते है कि रामजी थे ही नहीं, जब वो रामजी को नहीं मानते तो हनुमान जी को कैसे मानेंगे।
उन्होंने कहा कि 2014 में जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी को देश की कमान सौंपी और इन्होंने न केवल देशवासियों का जीवन बदला बल्कि, विश्व में भारत का मान, सम्मान और गौरव बढ़ाने का काम किया।
यही कारण है कि एक बार फिर मोदी-मोदी के नारे देशभर में गूँज रहे हैं और एक बार फिर कमल खिलाने के लिए जनता उत्साहित है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
नड्डा ने कहा कि लाल किले से जहां पीएम नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को हटाने की बात करते हैं। वही, इंडी गठबंधन के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे रहते हैं। कहा कि ऐसा कोई घोटाला बचा है क्या जो इस गठबंधन ने ना किया हो।
कांग्रेस ने कोयला घोटालापन डूबी घोटाला हेलीकॉप्टर घोटाला कॉमनवेल्थ घोटाला 2G घोटाला 3G घोटाला चीनी घोटाला चावल घोटाला, अखिलेश की पार्टी ने गोमती रिवर फ्रंट घोटाला लैपटॉप घोटाला साइकिल घोटाला किया।
इतना ही नहीं, उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि टीएमसी ने शिक्षक घोटाला डीएमके बालू घोटाला किया है। लाल यादव नौकरी के नाम पर जमीन घोटाला चारा घोटाला तक का डाला है। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार है कोई जेल में है तो कोई बेल पर है।












Click it and Unblock the Notifications