हर हाल में रोका जाए खनिजों का अवैध उत्खनन, CM मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व गृह और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक की जाए एवं अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए। खनिजों का अवैध उत्खनन रोकने का कार्य हर हाल में किया जाए।

अवैध खनन प्रकरणों में जब सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा। दरअसल, सीएम यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व के विभागीय प्रजेंटेशन देखने के बाद समीक्षा बैठक की। सीएम यादव ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जन समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

MP CM Mohan Yadav

प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि राजस्व महाअभियान 15 जनवरी से प्रारंभ किया गया था जो पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। राजस्व महाअभियान आगामी 29 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत राजस्व रिकार्ड के वाचन, समग्र ई-केवाईसी और समग्र से खसरे की लिंकिंग, उत्तराधिकार नामांतरण, सीमांकन, नक्शे में तरमीम अर्थात संशोधन के कार्य करने के लिए कहा।

इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए लोकसेवा केंद्र के अलावा एमपी ऑनलाइन और सीएससी के कियोस्क के माध्यम से प्रकरण दर्ज करने कार्य किए जा रहे हैं। राजस्व अभिलेख में इंद्राज त्रुटियों को दुरस्त करने का कार्य निरंतर चल रहा है। प्रदेश में बड़ी संख्या में प्रकरणों का निपटारा हो रहा है। महाअभियान के कार्यों की जिला स्तर पर प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+