'ई-समिट 2024' में शामिल हुए CM मोहन यादव, कहा- युवा शक्ति विश्व में रखती है अपनी अलग पहचान
MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार रात मेनिट परिसर में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े उद्यमशील उत्सव 'ई-समिट 2024' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ई-समिट 2024 की सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
उद्यमशील उत्सव 'ई-समिट 2024' कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि भारत बुद्धि, कौशल और युवा शक्ति से विश्व में अपनी अलग पहचान रखता है। हमारे युवा कम लागत एवं सीमित संसाधनों में भी अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मध्यप्रदेश और देश के युवा सारे प्रश्नों और समस्याओं का हल ढूंढने में सक्षम हैं।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि युवा शक्ति के योगदान से प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। इस दिशा में हमारी युवा शक्ति का योगदान सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के सपनों की उडा़न में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
एमएसएमई के सचिव पी नरहरि ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित रूप से उभर कर सामने आया है। प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते हुए गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्टार्ट अप के क्षेत्र में प्रगति हुई है। मध्यप्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। स्टार्ट अप के कार्यक्रमों को बढ़ावा देते रहेंगे। प्रदेश में उद्यमियों के लिए कई सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications