सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा की जयंती पर CM मोहन यादव ने किया नमन, कही ये खास बात
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही, कहा कि आपकी अमूल्य कृतियाँ सर्वदा साहित्य जगत को आलोकित करती रहेंगी। बता दें कि 26 मार्च, 1907 को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में महादेवी वर्मा जी का जन्म हुआ था।
सीएम मोहन यादव ने महादेवी वर्मा जी को याद करते हुए अपने 'X' हेंडल पर लिखा, नीरव नभ के नयनों पर हिलतीं हैं रजनी की अलकें, जाने किसका पंथ देखतीं, बिछ्कर फूलों की पलकें।-महादेवी वर्मा

महान साहित्य साधिका, छायावाद की दीपशिखा, सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। सप्तपर्णा, नीरजा, पथ के साथी, नीलकंठ जैसी आपकी अमूल्य कृतियां सर्वदा साहित्य जगत को आलोकित करती रहेंगी।
बता दें कि हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ-साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है। उनकी कविताओं अन्य भावाों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधि किया गया है।
अगर बात उनकी शिक्षा की करें तो महादेवी वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा साल 1912 में मिशन स्कूल इंदौर से शुरू हुई। स्कूली शिक्षा के साथ-साथ संस्कृत, अंग्रेजी, संगीत तथा चित्रकला की शिक्षा उन्हें घर पर ही अध्यापकों द्वारा दी जारी रही। वहीं, नवां साल पूरा होते-होते 1916 में उनके बाबा बांके विहारी ने उनका विवाह कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications