स्वतंत्रता सेनानी माखनलाल चतुर्वेदी को CM मोहन यादव ने किया नमन

MP News: स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार एवं पत्रकार, परम श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी की जयंती पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शत्-शत् नमन किया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि आपका जीवन साहित्य सेवा, देशभक्ति का अनुपम अध्याय है।

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार 04 अप्रैल को अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से माखनलाल चतुर्वेदी की एक तस्वीर शेयर की। साथ ही, सीएम ने लिखा, स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार एवं पत्रकार, परम श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी जी को जयंती पर शत्-शत् नमन करता हूं।

MP CM Mohan Yadav

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि आपकी कृतियों के प्रत्येक शब्द देशभक्ति की प्रेरणा के साथ मानवीय भावनाओं को नवजीवन प्रदान करते हैं। आपका जीवन साहित्य सेवा, देशभक्ति का अनुपम अध्याय है। बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की आज (4 अप्रैल) को जयंती है।

माखनलाल चतुर्वेदी जी को साहित्य के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान के लिए याद किया जाता है। माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल 1889 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में बाबई नामक स्थान पर हुआ था। बाबई को अब माखन नगर के नाम से जाना जाता है और होशंगाबाद अब नर्मदापुरम कहलाता है।

माखनलाल ने प्राथमिक शिक्षा के बाद घर पर ही उन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती आदि भाषाओं की जानकारी हासिल कर ली थी. कहा जाता है कि मात्र 16 वर्ष की आयु में वह शिक्षक बन गए थे। वो प्रख्यात कवि, लेखक और पत्रकार थे, जिनकी रचनाएं काफी लोकप्रिय हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+