World TB Day: CM मोहन यादव ने विश्व क्षय रोग दिवस पर लोगों किया जागरूक, दी ये अहम जानकारी
World TB Day: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्व क्षय रोग दिवस पर क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि क्षय रोक को भी परास्त किया जा सकता है। इसके लिए हम पौष्टिक आहार के साथ योग और ध्यान जैसे साधनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार 24 मार्च को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, संतुलित आहार, संयमित जीवन शैली और उपचार से क्षय रोग को भी परास्त किया जा सकता है। विश्व क्षय रोग दिवस जागरूक करता है कि निरोग जीवन के लिए हम पौष्टिक आहार के साथ योग और ध्यान जैसे साधनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

आपको बता दें कि हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। क्योंकि, हर साल लाखों लोग जागरूकता की कमी के टीबी से से अपनी जान गंवा देते हैं। जी ही...आज के समय में टीबी किसी को भी हो सकता है। यह एक गंभीर समस्या बन चुकी है। टीबी के मरीज बच्चों से लेकर बुजुर्गों में अधिक देखने को मिलते है।
वहीं, लोग आज भी टीबी जैसी इस गंभीर बीमारी को नजर अंदाज कर देते और ये बीमारी धीरे-धीरे फेंफड़े को खत्म कर देती है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज के दिन को विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व टीबी दिवस दुनिया भर में टीबी की रोकथाम, निदान और उपचार का पहल है।












Click it and Unblock the Notifications