मुनि समय सागर ने संभाला आचार्य का पद, CM मोहन यादव ने कहा- 'हम सबके लिए आनंद की बात है'
MP News: प्रसिद्ध जैन तीर्थ कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के उत्तराधिकारी के तौर पर समय सागर जी महाराज आचार्य का पद स्वीकार कर लिया है। मुनि समय सागर जी को आर्चाय बनाए जाने पर सीएम मोहन यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम यादव ने कहा कि हम सबके लिए आनंद की बात है।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने मंगलवार 16 अप्रैल को मंच पर पहुंचकर आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया। इससे पहले सीएम यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'आज आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पदवी को मुनि श्री समय सागर जी महाराज धारण करेंगे। आदरणीय श्री समय सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार कार्य करती रहेगी।

सीएम यादव ने आगे कहा कि मेरी ओर से समस्त दिगंबर जैन के भाइयों-बहनों को बधाई!' आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के दमोह में स्थित जैनतीर्थ कुंडलपुर में पहली बार आचार्य पदारोहण महामहोत्सव हुआ, जिसमें विधि विधान के साथ उन्हें पद ग्रहण कराया गया। देश के सबसे बड़े जैन संघ के आचार्य करीब 52 साल बाद बदले हैं।
इस मौके पर दमोह में जहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों जैन समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस दौरान आचार्य समय सागर जी महाराज को सबसे ऊंचे आसन पर बैठाया गया। इससे पहले सोने-चांदी के कलश से उनके चरण धुलवाए गए। कार्यक्रम का संचालन नियम सागर महाराज, प्रणाम सागर महाराज और अन्य ने किया।












Click it and Unblock the Notifications