'वो रॉकेट लॉन्च कर रही, जो कभी गंतव्य तक नहीं पहुंचता', CM मोहन यादव ने कांग्रेस को कुछ यूं घेरा

MP News: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। तारीखों के ऐलान के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी की तीखी आलोचना की हैं। सीएम यादव ने कहा, 'कांग्रेस में नेतृत्व की ही कमजोरी है। कांग्रेस लगातार वो रॉकेट लॉन्च कर रही, जो कभी गंतव्य तक पहुंचता ही नहीं है।'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पहले यह विचार कर ले कि उन्हें लॉन्च किसे करना है। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि जब भी चुनाव आते है उनके लीडर चुनावों को गंभीरता से नहीं लेते। उनके (कांग्रेस पार्टी) कार्यकर्ताओं को मान सम्मान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ लोगों को जिस ढंग से बेज्जती हो रही है वो लंबा प्रकरण है।

MP CM Mohan Yadav

लेकिन, मैं तो फिर भी उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अपने गिरेबान में झांकेगी और भाजपा से सीखेंगी कि वो अपने कार्यकर्ताओं किस प्रकास से इज्जत करते है। इतना ही नहीं, बीजेपी वाले चुनाव को कितनी गंभीरता से लेते है। चुनाव के लायक वातावरण बनाने में सरकार समाज की सेवा करते-करते जनता का दिल किसी प्रकार से जीतती है।

सीएम यादव ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि अपने अच्छे कामों के भरोसे मोदी जी फिर इस बार 400 पार सीट पर जीत दर्ज कराएगी। सीएम ने कहा कि 370 पर बीजेपी और साथी गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर हम 400 सीट जीतेंगे। इतना ही नहीं, मध्य प्रदेश में 29 सीटों पर बीजेपी ही जीत दर्ज कराएगी।

इससे पहले सीएम यादव ने कहा था कि मध्यप्रदेश के अंदर कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता लगातार पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ले रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम यादव ने कहा कि 50 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+