आनंद रघुवंशी के घर पहुंचे CM मोहन यादव, शोक संतप्त परिवार को दिया सांत्वना
MP News: 10 अप्रैल को गुना में भाजपा जिला मंत्री आनंद रघुवंशी मगराना और सरपंच पति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। भाजपा जिला मंत्री की मृत्यु पर शोक प्रकट करने के लिए मंगलवार 16 अप्रैल को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री उनके निवास पहुंचे। यहां शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, गुना में बीते दिनों कार दुर्घटना में दिवंगत हुए भाजपा जिला मंत्री स्व. आनंद रघुवंशी मगराना जी के निवास पहुंचकर आज शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी व दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

खबर के मुताबिक, 10 अप्रैल की रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक तेर रफ्तार कार ने एबी रोड किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों को मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रुप से घायल हो गया था। घटना के बाद कार सवार आरोपी गिड़गिड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। इनमें एक नोएडा, दूसरा हैदराबाद का था।
ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों गुना में पायलट की ट्रेनिंग ले रहे थे, जिन्हें पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस हादसे में भाजपा नेता आनंद रघुवंशी (मगराना) और मोहनपुर की सरपंच के पति कमलेश यादव की मृत्यु हो गई थी। इस बाबत गुना CSP ज्योति उमठ ने बताया, जिस कार से एक्सीडेंट हुआ, उसे जब्त कर लिया गया था और कार सवार 2 युवकों को हिरासत में लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications