Bhagoria Festival 2024: भगोरिया उत्सव की CM मोहन यादव ने दी बधाई, कही ये खास बात
Bhagoria Festival 2024: 18 मार्च से भगोरिया उत्सव मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में शुरू हो चुका है। इस उत्सव की प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समस्त जनजातीय भाई-बहनों बधाई दी है। साथ ही, कहा- यह उत्सव आपके जीवन में खुशियों के नव रंग बिखरें, इस अनुपम पर्व पर यही शुभेच्छा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, '"भगोरिया उत्सव" यह उत्सव समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा का प्रतीक है! समस्त जनजातीय भाई-बहनों को आनंद, उत्साह और उमंग के इस महापर्व भगोरिया उत्सव की हार्दिक बधाई!'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने लिखा, आपके जीवन में खुशियों के नव रंग बिखरें, अपार आनंद एवं ऊर्जा का संचार हो, इस अनुपम पर्व पर यही शुभेच्छा है।' भगोरिया उत्सव मध्य प्रदेश के अलीराजपुर-झाबुआ और धार जिले में सबसे ज्यादा देखने को मिलता है और ये अपने आप में अनगिनत खासियतों को समेटे है।
ऐसा बताया जाता है कि इस मेले का आयोजन हाट बाजार में किया जाता है। लेकिन, इसकी रौनक आम हाट बाजारों से कई गुणा ज्यादा होती है। इन मेलों में आदिवासी पारंपरिक बेशभूषा में पहुंचते है और ढोल मांदन की थाप के साथ-साथ बांसुरी की धुन पर जमकर नाचते गाते है। वहीं, इसे में जाने के लिए बड़े, बूढे, बच्चे, युवा, युवलियां, महिलाएं हर कोई लालायीत रहता है।
एक महीने पहले से ही आदिवासी जन जीवन भगोरिया की तैयारियों में जुट जाता है। आदिवासी युवतियां नये परिधान सिलवाती है, श्रृंगार करती है तो युवा भी सजधज कर बंसी की धुन छेड़ने लगते है। आदिवासी जन ढोल मांदल कसने लग जाते है। चारों तरफ उत्साह एवं उमंग का वातावरण रहता है। खेतों में गेहूं और चने की फसलें व वातावरण में टेसू, महुआ, ताडी की मादकता अपना रस घौलती है।












Click it and Unblock the Notifications