MP News: जल्द पूरा करें सर्वे, किसानों को समय से मिले मुआवजा, CM मोहन ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश में पिछले महीने बारिश और ओलावृष्ठि के चलते कुछ क्षेत्रों में किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। जिसके बाद सीएम ने कलेक्टरों को तत्काल सर्वे कर क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए। सीएम ने अब अधिकारियों से कहा किसानों की क्षतिपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने के लिए सर्वे पूरा किया जाए।
एमपी के सीएम ने 15 जनवरी से प्रारंभ हुए राजस्व महाअभियान को 10 मार्च तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब तक अभियान में 1.65 लाख प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। जिसके तहत अब तक फसल नुकसान के 2.5 लाख नए मामलों को दर्ज किया जा रहा है। सीएम के निर्देश पर दो लाख 14 हजार पुराने फसलों को नुकसान के मामलों का निस्तारण किया जा सकेगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक फसलों के नुकसान के क्षतिग्रस्त होने के मामले में सर्वे पूरा हो जाने पर राहत राशि के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं कलेक्टरों को तत्काल सर्वे कर क्षति का आकलन करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पटवारी के साथ अन्य कर्मचारियों की टीम सर्वे कर रही है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कुछ जिलों में हुई ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी और काटकर रखी गई, फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए गंभीर है। जल्द मामले में एक्शन लिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications