MP Chunav CM Shivraj Singh: कांग्रेस में जय-वीरू की लड़ाई चल रही, सीएम शिवराज का कमलनाथ दिग्विजय सिंह पर तंज
MP Chunav CM Shivraj Singh: चुनाव में बीजेपी प्रत्याशियों की समर्थन में सभा-रैली कर रहे सीएम शिवराज ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो बिखर रही है, जय वीरू की लड़ाई चल रही है, ये लोग शोले फिल्म के गाने गांए।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा पहुंचे थे। जहां वे आमसभा में शामिल हुए। सीएम ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला। साथ ही खरगापुर से बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा जब कमलनाथ की सरकार आई थी, उनके द्वारा कई योजनाओं को बंद कर दिया गया था। सीएम ने कांग्रेस के 10 पाप गिनाए। बोले के इसकी बदौलत उनकी सरकार ज्यादा समय नहीं टिक पाई। इसके साथ ही खरगापुर विधायक राहुल सिंह ने कॉलेज की मांग और बचे हुऐ 20 गांव को बांध सुजारा नल जल योजना से जोड़ने सहित अन्य मांगे की गई। जिन्हें शिवराज सिंह ने सरकार बनने के बाद पूरा करने का वादा किया।
राहुल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री से पूर्व में जो मांगे की गई थी उन्हें पूरा कर दिया गया है विधानसभा में चहुमुखी विकास हो रहा है कुछ मांगे रह गई जैसे की कॉलेज, छूटे हुए गांव में बांध सुजारा नल जल योजना से जोड़ना जिन्हें मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश
ये भी पढ़े- MP Election की तारीख आगे बढ़ने को लेकर वायरल हुआ पत्र, क्या है सच्चाई, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications