MP Election की तारीख आगे बढ़ने को लेकर वायरल हुआ पत्र, क्या है सच्चाई, जानिए?

MP Assembly Election 2023 के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से एक पत्र वायरल होता नजर आ रहा है, इसमें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान की तारीख बदलने का भ्रामक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है। वहीं इस मैसेज के वायरल होने के बाद इंदौर कलेक्टर ने वायरल हो रहे मैसेज के बारे में जानकारी दी है।

इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने मैसेज वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने मैसेज को पूर्ण रूप से भ्रामक बताया है। इधर, लगातार वायरल हो रहे मैसेज के कारण लोगों में असमंजस की स्थिति देखी जा रही थी।

Indore

वायरल हो रहा मैसेज

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर के दिन मतदान करने की तारीखों का ऐलान किया था ,वही लगातार इंदौर जिला प्रशासन अधिक से अधिक मतदान करने को लेकर मतदाताओं को लगातार जागरूक भी कर रहा है,ऐसे में पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर मतदान के तारीख बदले जाने को लेकर एक भ्रामक मैसेज वायरल किया जा रहा है, जिसमें 28 नवंबर को मतदान करने की तारीख बताई जा रही है, इसको लेकर मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे इंदौर में एक भ्रम की स्थिति बनती जा रही है।

17 नवंबर को होगा मतदान

इंदौर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी इलैया राजा टी ने बताया कि, मतदान की तारीख बदलने को लेकर जो भ्रामक और सत्य मैसेज लगातार सोशल मीडिया पर चल रहा है, वह पूरी तरह से फेक है। वहीं इस प्रकार के मैसेज सोशल मीडिया पर जिनके द्वारा भी वायरल किया जा रहा है उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग ने 17 नवंबर को मतदान करने का जो ऐलान किया था, उन्हीं तारीखों में मध्य प्रदेश में मतदान होगा.

ये भी पढ़े- MP Election: इंदौर की सभी 9 सीटों का हाल, कहां किसने दाखिल किया नामांकन, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+