MP केबिनेट ने सागर के BMC में MBBS की 250 सीटों के लिए 200.31 करोड़ की स्वीकृत दी
सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मप्र केबिनेट ने बीएमसी को सौगात दी है। नेशनल मेडिकल कमीशन दिल्ली द्वारा दी गई एमबीबीएस की 250 सीट्स और इसके लिए 200.31 करोड़ की राशि जारी करने अनुमति दी है।

सागर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटें बढ़ा कर 250 किए जाने व इसके लिए 200.31 करोड़ रुपए आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मप्र केबिनेट की बैठक में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 250 करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है।
Recommended Video
MP में हड़ताली डॉक्टरों को फ़ौरन काम पर लौटने के निर्देश- HC












Click it and Unblock the Notifications