MP Board News: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, जारी हुआ टाइम टेबल, दसवीं की परीक्षा 27 फरवरी से
MP Board Exam Time table News: अपने परीक्षा परिणाम के लिए चर्चाओं में रहने वाला एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर बेहद सजग नजर आ रहा है, इसलिए उसने इस बार भी बहुत जल्दी टाइम टेबल जारी कर दिया है।
एमपी बोर्ड ने 2025 ने होने वाली 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल घोषित करते हुए बताया कि हाई स्कूल की परीक्षा 27 फरवरी को शुरू होकर 19 मार्च को खत्म होगी।

वही हायर सेकेंडरी यानी 12 वीं की परीक्षा 25 फरवरी से शुरू हो जाएगी, जो 25 मार्च तक चलेगी। इससे पहले सत्र 2023- 24 में एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 2 अगस्त 2023 को टाइम टेबल जारी किया था।
फिलहाल हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है ऐसे में बोर्ड ने इस सत्र में एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की आधिकारिक संख्या घोषित नहीं की है। इससे पहले 2023 24 के सत्र में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एमपी बोर्ड ने 2 अगस्त 2023 को टाइम टेबल घोषित किया था।
प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखें निम्नलिखित हैं:
- - रेगुलर स्टूडेंट्स: 10 फरवरी से 15 मार्च 2025
- - प्राइवेट स्टूडेंट्स: 27 फरवरी से 25 मार्च 2025
बोर्ड द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, एग्जाम हॉल में सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है। 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एग्जाम हॉल में निर्धारित समय से 10 मिनट पहले उत्तरपुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्नपत्र प्रदान किए जाएंगे।
पिछले सत्र की परीक्षा:
- - 10वीं परीक्षा: 9 लाख 65 हजार छात्रों ने भाग लिया, और कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे।
- - 12वीं परीक्षा: 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी, और कुल 7,501 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी
- पिछले सत्र में कुल 18.22 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी।
हाई स्कूल (10वीं) के एग्जाम का टाइम टेबल इस प्रकार है
- 27 फरवरी (गुरुवार): हिंदी
- 28 फरवरी (शुक्रवार): उर्दू
- 1 मार्च (शनिवार): समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- 3 मार्च (सोमवार): अंग्रेजी
- 5 मार्च (बुधवार): मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूकबधिर और दृष्टिहीन छात्रों के लिए चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
- 6 मार्च (गुरुवार): संस्कृति
- 10 मार्च (सोमवार): गणित
- 13 मार्च (गुरुवार): सामाजिक विज्ञान
- 19 मार्च (बुधवार): विज्ञान












Click it and Unblock the Notifications