MP Board Result 2024 Topper: 10वीं की टॉपर अनुष्का अग्रवाल की मार्कशीट देखिए, इन्हें मिले गजब के नंबर
MP Board 10th 2024 Topper List Released: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स की लिस्ट रिजल्ट के साथ जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं जनवरी-फरवरी में आयोजित की जाएगी। जिसमें करीब 16 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आइए देखते हैं 10वीं के टॉपर्स लिस्ट-
एमपी बोर्ड दसवीं कक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं। उन्हें साइंस और मैथमेटिक्स में 100 में से 100 नंबर मिले हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने जारी किया है रिजल्ट।

एमपी बोर्ड 10वीं 2023 टॉपर्स लिस्ट
रैंक नाम अंक-प्रतिशत
1 मृदुल 494
2 प्राची गडवाल 493
3 कीर्ति प्रभा 493
4 स्नेहा लोधी 493
5 अनुभव गुप्ता 492
6 अभिषेक परमार 492
7 उन्नति अग्रवाल 492
8 आस्था सिंह राजपूत 492
9 राधा साहू 492
10 सुदीक्षा कटारे 492
कुल पास प्रतिशत- 58.10%
लड़कियों का पास प्रतिशत- 61.87%
लड़कों का पास प्रतिशत- 54.35%
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2023:
कुल पास प्रतिशत- 63.29%
लड़कियों का पास प्रतिशत- 66.47%
लड़कों का पास प्रतिशत- 60.26%
आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं बोर्ड के एग्जाम 5 फरवरी 2024 से शुरू हुए थे, जो 20 मार्च को खत्म हुए थे। बीते साल यानी 2023 में 10वीं परीक्षा में कुल 8 लाख 15 हजार 364 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 5 लाख 15 हजार 955 स्टूडेंट्स पास हुए थे।
मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए आपको एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in या mpbse.nic.in पर लॉग करना होगा। इसी 3 वेबसाइट में से किसी पर भी आप रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम देखने के साथ-साथ इसी वेबसाइट पर से आप मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications