MP 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड पासिंग के नियमों में करने जा रहा है यह बड़ा बदलाव

भोपाल, 1 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) यानि कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड एक बड़ा फैसला लेने जा रहा है। इसके अनुसार नए सत्र से बेस्ट ऑफ फाइव योजना को बंद करने का प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस योजना को बंद करने के आदेश जारी किए जा सकते हैं। अगर यह नियम लागू होता है तो छात्रों को सभी विषयों में पास होना होगा। बोर्ड की तरफ से यह फैसला लगातार बिगड़ते रिजल्ट की वजह से लिया जा रहा है।

mp board news

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से 2017 में बेस्ट ऑफ फाइव योजना लागू की गई थी। इस योजना के तहत एमपी बोर्ड के कक्षा 9वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स छह सब्जेक्ट्स की परीक्षा देते थे। वहीं, अगर वह 5 सब्जेक्ट में पास हो जाते हैं, तो उनका रिजल्ट 5 सब्जेक्ट के नंबरों के आधार पर ही तैयार किया जाता है। जिन पांच सब्जेक्ट में बच्चों के सबसे ज्यादा नंबर आते थे, उन्हें ही रिजल्ट में जोड़ा जाता है। साथ ही अगर बच्चा एक विषय में फेल हो जाता है, तो भी उसे पास कर दिया जाता था।

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से यह फैसला इसलिए लिया गया था, ताकि 10वीं के रिजल्ट को सुधारा जा सके। लेकिन इसका असर यह हुआ कि बच्चों की नींव कमजोर हो गई और कठिन विषय जैसे- इंग्लिश और गणित में पिछड़ गए।

शिक्षा मंत्री ने दी सहमति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बेस्ट ऑफ फाइव योजना को बंद करने का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया है। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री पहले ही इसे बंद करने पर अपनी सहमति दे चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस योजना को बंद करने का आदेश जारी किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+