MP Board 5th 8th Time Table 2024: यहां देखें एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं डेटशीट, कब होगा कौन सा पेपर

MP Board 5th 8th Time Table 2024: पिछले साल 22 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेगी। राज्य शिक्षा केंद्र के टाइम टेबल के अनुसार पांचवी की परीक्षाएं 6 से 13 मार्च तक होंगी।

MP Board 5th 8th Time Table 2024: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश की तरफ से जारी किए गए टाइम टेबल में 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से 14 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी। देखें पूरा शेड्यूल-

पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होगी जो 14 मार्च तक चलेगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 13 मार्च तक जारी रहेंगी। जबकि आठवीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी।

MP Board 5th 8th Time Table 2024

पांचवी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल

6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा हिंदी या अंग्रेजी
12 मार्च 2024- पर्यावरण अध्ययन
13 मार्च 2024- अतिरिक्त भाषा

आठवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी
6 मार्च 2024- प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी
7 मार्च 2024- गणित अथवा संगीत (दृष्टिबधितों के लिए)
11 मार्च 2024- द्वितीय भाषा अंग्रेजी या हिंदी
12 मार्च 2024- विज्ञान
13 मार्च 2024- तृतीय भाषा
14 मार्च 2024- सामाजिक विज्ञान

परीक्षा का समय

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 4 दिसंबर को परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया गया है। दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक चलेगी।

इतने छात्र होंगे परीक्षा में शामिल
इस साल पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा में करीब 24 लाख बच्चे शामिल होंगे। पांचवी कक्षा में शासकीय स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख छात्र, जबकि आठवीं बोर्ड परीक्षा में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और शासकीय स्कूल के 8.40 लाख छात्र शामिल होंगे। पिछले साल इन दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं में 22 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+