कांग्रेस के घोषणापत्र पर आई भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिक्रिया, कहा-'यह 'न्याय पत्र' नहीं अन्याय पत्र है'

MP News: कांग्रेस के घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वीडी शर्मा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को अन्याय पत्र बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने इसे झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने अन्याय पत्र जारी किया है। इससे पहले सीएम मोहन यादव ने भी कांग्रेस घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कांग्रेस एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र पर कहा, यह न्याय पत्र नहीं कांग्रेस का अन्याय पत्र है। जिस तरह कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, युवाओं, किसानों का अपमान किया... ये हेमा मालिनी और कंगना रनौत के लिए कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं... यह न्याय पत्र नहीं झूठ का पुलिंदा है और अन्याय पत्र कांग्रेस ने जारी किया है।

VD Sharma

इससे पहले सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर बोलते हुए कहा था कि, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है, लेकिन वो अन्याय के पहाड़ पर बैठी हुए सदैव पूरे देश के किसान, गरीब, मजदूर और युवाओं के साथ अन्याय किया है। ऐसे में उनके (कांग्रेस) मुंह से न्याय शब्द शोभा नहीं देता है।

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ अन्याय किया है। कहा कि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट है..लेकिन, कांग्रेस ने 1 सीट महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। जबकि, भाजपा 6 सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ा रही है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता से लेकर इंडिया गठबंधन के सब लोग अपने परिवार से बाहर किसी की हिस्सेदारी बर्दाशत नहीं करते। कहा कि उनके द्वारा कौन-कौन से घोटालने नहीं किए गए। गरीब-किसान और मजदूर के हक का पैसा उन्होंने कभी भी उनके खातों में नहीं जाने दिया। जबकि, पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा का पूरा पैसा पहुंचता है।

सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस एक हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि पूरा प्रदेश मोदी मय है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश के अंदर एक अलग ही हवा चल रही है और हम इस बार 400 सीटें जीतेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+