हनुमान चालीसा मामला: छात्रों पर नहीं लगेगा जुर्माना, गृहमंत्री बोले,हिंदुस्तान में जाप नहीं होगा तो कहां होगा

भोपाल, 08 जुलाई। मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी यूनिवर्सिटी) के सात छात्रों पर हनुमान चालीसा पढ़ने के कारण 5-5 हजार रुपए के जुर्माने मामले पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान आया है। गृहमंत्री ने कहा है कि छात्रों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज को भी सूचित कर दिया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि अगर हिन्दुस्तान में हनुमान चालीसा का जाप नहीं होगा तो कहां होगा? ऐसे में हम इसको लेकर छात्रों को समझा सकते हैं।

Narottam mishra

दरअसल, भोपाल स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी यूनिवर्सिटी) के बीटेक सेकंड ईयर के कुछ छात्र कुछ दिन पूर्व हॉस्टल रूम में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ रहे थे। इसकी शिकायत जूनियर छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से कर दी थी, जिसके बाद छात्रों पर 5-5 हजार रुपए के जुर्माने का आदेश जारी किया गया था। हालांकि, जब इस बात की जानकारी गृहमंत्री को हुई तो उन्होंने कॉलेज से जुर्माने को वापस लेने के लिए कहा। साथ ही मामले की जांच कलेक्टर से कराने के आदेश दिए हैं।

इधर, मामले में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अगर हॉस्टल में कोई अकेले पूजा-पाठ करता है तो कॉलेज प्रशासन कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन सामूहिक रूप से इस तरह का आयोजन गलत है। क्योंकि इससे कैम्पस में शांति भंग होगी और छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।

रतलाम गूगल मैप पर मंदिर को दिखाया मस्जिद
रतलाम जिले में एक धर्म विशेष के युवकों ने कथित तौर पर एक मंदिर का नाम बदलकर गूगल मैप पर मस्जिद कर दिया। इसकी जानकारी जब दूसरे धर्म के लोगों को लगी तो गांव में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+