MP assembly election 2023: बीजेपी प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी, सीएम शिवराज सिंह बुदनी से ही लड़ेंगे चुनाव

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के कुछ घंटे बाद जारी हुई बीजेपी प्रत्याशियों की चौथी सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम हैं। शिवराज, अपने गृह नगर बुदनी से ही चुनाव लड़ेंगे। इस सूची के बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री किसी दूसरी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

MP-assembly-election-Fourth-list-of-BJP-candidates-released

शिवराज सिंह बुधनी सीट से लंबे समय से शिवराज सिंह लगातार विजयी हो रहे हैं।चारों सूचियों में बीजेपी अब तक 136 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है. अब 94 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बुदनी विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए 15 विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 6 और कांग्रेस ने 5 बार जीत दर्ज की। दो बार निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में जीत पहुँची। 1-1 बार जनसंघ और जनता पार्टी की भी बल्ले बल्ले हुई।

बुधनी विधानसभा सीट मध्य प्रदेशके सिहोर जिले में आती है। 2018 में बुधनी में कुल 60 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2018 में भारतीय जनता पार्टी से शिवराज सिंह चौहान ने आईएनसी के अरुण यादव को -63 वोटों के मार्जिन से हराया था। बुधनी विधानसभा सीट विदिशा के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं रमाकांत भार्गव, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके शैलेंद्र पटेल को 503084 से हराया था।

कांग्रेस ने अभी तक यहां से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया हैं। शिवराज सिंह चौहान से कौन मुकाबला करेगा, फिलहाल सस्पेंस हैं। प्रतिद्वंधी जो भी उम्मीदवार होगा, उसे शिवराज को पटकनी देना आसान नहीं रहेगा। विधानसभा चुनाव का बिगुल भी बज चुका हैं और इस सीट की पिक्चर भी क्लियर हैं। लिहाजा शिवराज के पास बुदनी समेत पूरे प्रदेश को जिताने का भी जिम्मा हैं। अब देखना है कि इस बार के चुनाव में ऊंट किस करवट बैठता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+