Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: किसान दें ध्यान, इन जगहों से ना खरीदें उर्वरक, बीज और कीटनाशक सामान

मध्यप्रदेश की खंडवा जिले में कृषकों को उच्च गुणवत्ता की आदान सामग्री उपलब्ध हो सके इसलिए विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षकों द्वारा उर्वरक, बीज, कीटनाशक के नमूने लिए जाकर विश्लेषण हेतु प्रदेश की विभिन्न प्रयोगशालाओं को भेजे गए।

उर्वरक गुण नियंत्रण अंतर्गत 160 उर्वरकों के नमूने लिए जाकर प्रयोगशालाओं में भेजे गए हैं, जिनमें से 7 नमूने अमानक स्तर के प्राप्त होने से 7 विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र एवं 2 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त, 1 विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है तथा निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर 5 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त एवं 3 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित तथा 3 विक्रेताओं पर कालाबाजारी, अवैध व्यापार करने पर 3 एफ आई आर दर्ज की गई है।

Indore

23 नमूने अमानक स्तर के प्राप्त हुए हैं

बीज के 320 नमूने लिए जाकर प्रयोगशालाओ में भेजे गए हैं, जिनमें से 23 नमूने अमानक स्तर के प्राप्त हुए हैं। अमानक प्राप्त सभी 23 बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित एवं निरस्त किये गए हैं तथा निरिक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर 5 विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। पौध संरक्षण औषधी के 27 नमूने लिए जाकर प्रयोगशाला को भेजे गए हैं, जिनमें से 5 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं। सभी 5 लाइसेंस निरस्त किये हैं।

विक्रय लायसेंस निलंबित एवं निरस्त किये गए

उर्वरक के जिन विक्रेताओं पर उप संचालक कृषि द्वारा कार्यवाही की गई है उनमें त्रिशा एग्रो खंडवा विकास खंड खंडवा, कृष्णा कृषि सेवा केंद्र शाहपुरा विकास खंड पंधाना, प्रेरणा कृषि सेवा केंद्र विकास खंड पंधाना, माही कृषि सेवा केंद्र देवली विकास खंड खालवा, गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र देवली विकास खंड खालवा, गुरुकृपा कृषि सेवा केंद्र सिंगोट विकास खंड पंधाना, रेवा कृषि सेवा केंद्र बोरगाव विकास खंड पंधाना, संजीवनी एग्रो बोरगाव विकास खंड पंधाना, साथ ही पौध संरक्षण औषधी के अमानक नमूने पाए जाने पर श्री शिवाय एग्रो मोघट रोड़ खंडवा, श्री राधे एग्रो एजेंसी मुंदी, वसुंधरा एग्रो मोघट रोड़ खण्डवा, पटेल एग्री खालवा, राज ट्रेडर्स बोरगाव बुजुर्ग विकास खंड पंधाना, के कीटनाशक विक्रय लायसेंस निलंबित एवं निरस्त किये गए हैं।

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर अनुज्ञापन अधिकारी एवं उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास अधिकारी श्री के.सी. वास्केल द्वारा बताया गया कि कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने पर कीटनाशी अधिनियम, 1968 की धारा 14 के तहत पौध संरक्षण औषधी विक्रेता के लायसेंस निलम्बन करने के आदेश जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि जिन फर्मों के लायसेंस निलंबित किये गये हैं, उनमें पुनासा विकासखण्ड के मेसर्स ग्रामको इन्फोटेक प्राईवेट लिमिटेड अटूटखास, मेसर्स इफको ई-बजार लिमिटेड अटूटखास, मेसर्स प्रकृति कृषि सेवा केन्द्र अटूटखास, मेसर्स किसान काल नेतनगांव, मेसर्स शक्ति कृषि सेवा केन्द्र अटुटखास, मेसर्स मंगलम एग्रो मोहना एवं मेसर्स सांई कृषि सेवा केन्द्र मोहना शामिल है।

बीज के अमानक नमूने पाए जाने पर आदित्य ट्रेडर्स कुमठी विकास खंड पंधाना, नवीन ट्रेडिंग कारपोरेशन बोरगांव बुजुर्ग विकास खंड पंधाना, स्वप्निल एग्रो बोरगांव बुजुर्ग विकास खंड पंधाना, महाकाल एग्रो बोरगांव बुजुर्ग विकास खंड पंधाना, जय शिवम् एग्रो एजेंसी पंधाना विकास खंड पंधाना, श्रद्धा ट्रेडर्स आरूद विकास खंड पंधाना, कृष्णा सेल्स ग्राम सिरपुर पंधाना रोड विकास खंड खण्डवा, रूद्र फर्टिलाइज़र्स पंधाना रोड विकास खंड खण्डवा , कुशवाह कृषि केन्द्र इतवारा बाजार विकास खंड खण्डवा, कृष्णा एग्रो एजेन्सी पंधाना रोड विकास खंड खण्डवा, गुरूनानक एगो खालवा विकास खंड खालवा, माही कृषि सेवा कैन्द्र खालवा, गुरूनानक एगो खालवा, हरसूद एफ.पी. ओ, न्यू पूजा कृषि सेवा कैन्द्र खालवा, दिशा एग्रो पाडल्यामाल, नमन एग्रो पाडल्यामाल, भाटिया कृषि सेवा कैन्द, ओंम सीडस खालवा, जायसवाल एग्रो खालवा, रेवा कृषि सेवा केन्द्र छनेरा, अग्रवाल कृषि सेवा केंद्र खालवा, खण्डवा बीज विक्रय लायसेंस निलंबित एवं निरस्त किये गए हैं।

ये भी पढ़े- MP News: जमीन अधिग्रहण पर किसानों ने मांगा उचित मुआवजा, नहीं मिला तो इस दिन से होगा आंदोलन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+