MP की तरफ आगे बढ़ा मानसून, इस दिन से झमाझम बरसेंगे बादल
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मानसून ने अब मध्य प्रदेश का रुख कर लिया है। मानसून के मध्य प्रदेश में एक्टिव होते ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां लगातार हो रही बारिश के चलते अब आम जन जीवन भी सामान्य नजर आ रहा है।
आने वाले दिनों में इस तरह मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके पीछे की वजह लगातार मानसून के मध्य प्रदेश की ओर आगे बढ़ना है। इतना ही नहीं मानसून की एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश में नजर आ रही है। यही कारण है कि, झमाझम बारिश का सिलसिला मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भी देखने मिल सकता है।

बारिश का दौर शुरू हुआ
मध्य प्रदेश में मानसून के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। वहीं भारी बारिश के बाद अब मौसम खुशनुमा हो चुका है।
बारिश से बदला मौसम
प्रदेश का आर्थिक राजधानी इंदौर में देर शाम शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जहां रिमझिम बारिश ने पूरे शहर को भिगोया। वहीं रिमझिम बारिश होने के चलते शहर का मौसम सुहाना हो गया, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के माने तो आने वाले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां हल्की से भारी बारिश हो सकती है।
मौसम का मिजाज बदला
मध्य प्रदेश की मालवा अंचल में हल्की बारिश हो जाने के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं पहली बारिश ने मौसम में हल्की सी ठंडक खोल दी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से आगे भी इसी तरह मौसम का मिजाज बदला बदला रहने की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में मानसून के चलते बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां मालवा- निमाड़ अंचल में भी बारिश का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- Indore आया मानसून, जमकर बरसे बदरा, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications