मध्य प्रदेश से मानसून हो रहा वापस, मगर फिर भी होगी बारिश? जानें भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में कैसा रहेगा मौसम

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून सीजन अपने आखिरी दौर में है।जाते-जाते भी बारिश कई जिलों में देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज बारिश तो नहीं होगी, लेकिन उमस और गर्मी बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। विभाग का कहना है कि हवाओं का रुख फिलहाल पश्चिम की तरफ है। प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, इस वजह से मौसम में बदलाव दिखेगा।

Weather in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश नहीं होगी। सिवनी, झाबुआ अलीराजपुर और मंडला सहित 17 जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि अरब सागर से प्रदेश में प्रवेश कर रही हवाओं में नमी है। इस वजह से मौसम में बदलाव दिखेगा। प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, राज्य में फिलहाल गर्मी का अहसास होगा, क्योंकि हवाओं का रुख पश्चिम दिशा की तरफ होगा।

इन हवाओं के उत्तरी दिशा में बहते ही ठंडक आ जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि एक ट्रफ लाइन राज्य के ऊपर से गुजरती नजर आ रही है। इसका भी प्रदेश के मौसम पर सीधा असर होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अलीराजपुर, धार, दमोह, बड़वानी, सागर, खरगोन, रायसेन, इंदौर, सीहोर, उज्जैन, सिवनी, झाबुआ, मंडला, रतलाम, बालाघाट, शाजापुर और देवास में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर और भोपाल में धूप खिलेगी। 30 सितंबर को सिवनी, नर्मदापुरम, खजुराहो और रीवा में हल्का पानी गिरा। कई शहरों में तेज धूप खिली दिखाई दी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे। यहां कभी धूप निकली, तो कभी बारिश होने की उम्मीद दिखाई दी।

मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जाएगा। तेज धूप, गर्मी और उमस एक बार फिर लोगों को सताएगी। मानसून कुछ ही दिनों बाद मध्य प्रदेश से विदाई ले सकता है।

एमपी के 5 जिलों में बारिश सोमवार को प्रदेश के खजुराहो, रीवा, धार, नर्मदापुरम सिवनी में हल्की बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में धूप खिलेगी। इससे गर्मी और उमस का असर बढ़ा रहेगा।

इस साल मानसूनी बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा है। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+