MP Weather Alert: जाते-जाते फिर भीगने को तैयार है मानसून; पूर्वानुमान के मुताबिक इन जिलों में बारिश का अलर्ट
MP Weather News: मध्य प्रदेश में जाते-जाते एक बार फिर से सभी को भिगोकर जाएगा। प्रदेश में कुछ दिनों से थमा हुआ तेज बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर जोन बना हुआ है। इस वजह से राज्य के पूर्वी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
सिस्टम के एक्टिव होने के साथ ही मॉनसून जाते समय एक बार फिर जमकर बरसेगा। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्ग की बारिश दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वानुमान में भोपाल, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिले के लिए गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
खजुराहो सबसे गर्म
22 सितंबर को मध्य प्रदेश की राजधानी सहित कई जिलों में मौसम शुष्क ही बना रहा. इस बीच नर्मदापुरम, धार और रतलाम में हल्की बारिश हुई है।खजुराहो सबसे ज्यादा तपा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, उज्जैन में तापमान 35.8 डिग्री, ग्वालियर में 35.2 डिग्री और गुना में 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग की ओर से पूर्वी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के 38 जिलों में अब तक बारिश अपना कोटा पूरी कर चुकी है। सबसे ज्यादा पानी मंडला और सिवनी में गिरा है। प्रदेश के करीब 200 फुल हो गए हैं। कई डैम के तो कई बार गेट खोले जा चुके हैं। कोलार, केरवा, बरगी, अटल सागर समेत कई डैम अभी भी ओवरफ्लो हैं।












Click it and Unblock the Notifications